Realme ने जल्द ही अपनी नई P-सीरीज़ में Realme P4x को लॉन्च करने वाली है। Flipkart पर इसका लैंडिंग पेज लाइव चल रहा है और वहीं से साफ होता है कि यह सिर्फ एक नया मॉडल ही नहीं, बल्कि हाई-परफॉर्मेंस पैकेज बनकर आ रहा है। और कंपनी इसे अपनी “सबसे तेज और सबसे स्मूथ” परफॉर्मेंस वाली सीरीज़ बता रही है।
18 Apps Multitasking: सबसे बड़ी ताकत
Realme P4x 5G की सबसे बड़ी खास बात है इसकी मल्टीटास्किंग की क्षमता। क्योंकि फोन एक साथ 18+ ऐप्स बिना किसी भी लैग या हीटिंग के आसानी से चला सकता है। यह उन यूज़र्स के लिए बड़ा फायदा होने वाला है जो लगातार गेमिंग, सोशल मीडिया, 4K वीडियो और ब्राउज़िंग जैसे कई काम एक साथ करते हैं।
GT Mode के साथ 90fps Gaming Experience
इसका खास बात यह है कि गेमर्स के लिए P4x को इम्पोर्टेंट तरीके से ट्यून किया गया है। इसमें GT मोड दिया गया है जो 90fps तक का स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। फिर भी, लंबी गेमिंग सेशन में यह फोन कभी गर्म नहीं होता। इसके लिए एडवांस्ड VC कूलिंग सिस्टम लगाया है, जिससे हीट जल्दी रिलीज होती है और परफॉर्मेंस स्थिर रहती है।
144Hz Display: इस रेंज में Rare Feature
रिपोर्ट लीक्स के अनुसार Realme P4x में 6.72-इंच का FHD+ स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने वाला है। और यह डिस्प्ले रोजमर्रा की स्क्रॉलिंग से लेकर हाई-एंड गेमिंग तक हर चीज को बेहद तरीके से स्मूथ बनाता है। फिर भी इस प्राइस सेगमेंट में 144Hz मिलना इसे कई स्मार्टफोनों से अलग खड़ा करता है।
Dimensity 7400 Ultra: Power और Efficiency का बैलेंस
फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। और यह चिपसेट परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों के लिए ही जाना जाता है। मतलब कि हेवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लगातार यूज़ में भी फोन बिना किसी दिक्कत के परफॉर्म करेगा।
Simple लेकिन Effective Camera Setup
Realme P4x 5G में 50MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। फिर भी कैमरा भले ही बहुत हाई-एंड न हो, लेकिन डे-टू-डे फोटो, वीडियो और सोशल मीडिया के लिए यह सेटअप काफी हद तक सही है।
7000mAh Battery: दो दिन चलने की क्षमता
P4x की सबसे पावरफुल फीचर यह है इसकी 7000mAh बैटरी। क्योंकि इतनी बड़ी बैटरी आसानी से पूरा एक डेढ़ दिन और उससे भी ज्यादा चल सकती है। और साथ में 45W का फास्ट चार्जिंग इसे बहुत जल्दी ही 100% चार्ज कर देती है।
Expected Price: 20,000 रुपए से कम
टिप्स्टर रिपोर्ट्स के हिसाब से Realme P4x की कीमत भारतीय मार्केट में 20,000 रुपए के अंदर रहने वाली है। और इस रेंज में यह एक पावरफुल, बैटरी-फोकस्ड और गेमिंग-ओरिएंटेड स्मार्टफोन साबित हो सकता है।
मैं निराज राज — 2 साल से बाइक और मोबाइल रिव्यू पर ब्लॉग लिखता हूँ। यहाँ आपको मिलेंगे genuine reviews, real एक्सपीरियंस और latest tech updates जो आपको सही खरीदने का फैसला लेने में मदद करें।