Samsung Galaxy S25 Ultra Review: 200MP नाइट कैमरा, अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले और धमाकेदार परफॉर्मेंस—क्या ये सच में 2025 का असली फ्लैगशिप किंग है?

मैं पिछले कुछ दिनों से Samsung Galaxy S25 Ultra को लगतार इस्तेमाल कर रहा हूँ और साफ साफ कहूँ तो शुरुआत में मुझे लगा यह बस एक और “फ्लैगशिप फोन” रहने वाला है लेकिन रोजमर्रा में इस्तेमाल करते-करते कई ऐसी चीज़ें नजर आईं है जो इसे बाकी फोन से बहूत अलग बनाती हैं—और कुछ ऐसी भी चीज़ है जो उतनी परफेक्ट नहीं लगीं

डिजाइन: पहली बार हाथ में लिया तो समझ आया, यह फोन प्रीमियम क्यों कहलाता है

फोन को पहली बार हाथ में लेते ही एक अलग ही फील देता है। इसका फ्रेम बहुत ज्यादा मजबूत और ग्रिप ज्यादा कंट्रोल्ड लगता है। साथ ही मैंने कई बार बिना कवर के भी इस्तेमाल किया है और हाथ में पकड़ने में बिल्कुल अजीब या फिसलन जैसा नहीं लगा। मगर

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

फोन तो पतला है, लेकिन बिलकुल हल्का भी नहीं मतलब हाथ में पकड़कर ऐसा लगता है कि किसी क्वालिटी वाली चीज़ को पकड़ रखा है।

डिस्प्ले: सच बोलूं तो YouTube और Instagram इस स्क्रीन पर एक लेवल ऊपर लगते हैं

S25 Ultra की स्क्रीन मुझे पहली ही दिन बहुत ज्यादा पसंद आया क्योंकि ब्राइटनेस इतनी ज्यादा है कि धूप में भी स्क्रीन को पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं होती। और इस का कलर्स बहुत साफ और नेचुरल लगते हैं।

अगर आप वीडियो देखते हैं या सोशल मीडिया पर ज्यादा तर एक्टिव रहते हैं तो सिर्फ डिस्प्ले के लिए भी आप इस फोन को पसंद कर सकते हैं।

कैमरा: रात की फोटो ने सच में हैरान कर दिया

200MP कैमरा के बारे में लोगों से बहुत सुना था, लेकिन जब खुद ट्राय किया तो असली फर्क मुझे समझ आया। क्योंकि दिन में तो फोटो खींचना आसान बात है, पर रात में जो डिटेल और क्लैरिटी मिलती है उसने मुझे सच में इम्प्रेस कर दिया है और मुझे लगता है की

जूम करते समय भी क्वालिटी उतनी खराब नहीं होती जितनी आमतौर पर फोन में होती है। वीडियो में स्टेबिलाइज़ेशन बहुत बढ़िया है—चलते हुए भी फुटेज स्मूथ आता है।

अगर आप ट्रैवलिंग, व्लॉगिंग या इंस्टाग्राम कंटेंट बनाते हैं तो कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकता है।

परफॉर्मेंस: कोई लैग नहीं, कोई रुकावट नहीं—लेकिन हल्की गर्मी महसूस होती है

इस स्मार्टफोन में चाहे गेमिंग कर लो, चाहे वीडियो एडिटिंग या 10–15 ऐप्स एक साथ चला लो ये फोन कहीं भी अटकता नहीं होता है और यह बात यूज करते ही महसूस हो जाती है कि चिपसेट बहुत पावरफुल है।

हाँ, मे इतना जरूर कहूँ सकता हु कि अगर आप 20–25 मिनट हाई ग्राफिक्स गेम खेलते हैं, तो फोन थोड़ा गर्म होता है लेकिन वैसे बहुत परेशान करने वाली गर्मी नहीं होती, पर नोटिस जरूर होती है।

AI फीचर्स: शुरुआत में मुझे लगा बेकार हैं, लेकिन बाद में आदत पड़ गई

Galaxy AI के कई फीचर्स शुरुआत में टाइमपास लगते हैं,लेकिन रोजमर्रा में ये काम आसान कर देते हैं जैसे स्मार्ट टाइपिंग, लंबी फोटो एडिटिंग, ट्रांसलेट, बैकग्राउंड एडिट आदि।

कुछ चीज़ें वाकई में समय बचाती देती हैं।

बैटरी: एक दिन आराम से, लगता पर फास्ट चार्जिंग से और मज़ा आता है

5000mAh बैटरी मुझे पूरा दिन निकालकर दे देती थी।

सुबह चार्ज करता था और रात तक 20–25% बचा रहता था—नॉर्मल सोशल मीडिया + कैमरा + थोड़ा गेमिंग के साथ। चार्जिंग भी तेज़ है, 30–40 मिनट में आधे से ज्यादा चार्ज हो जाता है।

मेरा फाइनल अनुभव (ईमानदारी से)

अगर आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो

– कैमरे में शानदार

– स्क्रीन में टॉप लेवल

– परफॉर्मेंस में स्मूथ

– और प्रीमियम फील वाला हो

तो Galaxy S25 Ultra निश्चित रूप से एक मजबूत ऑप्सन है। पर हाँ, कीमत ज्यादा है, और थोड़ी गर्मी महसूस होती है, लेकिन बाकी हर चीज़ फ्लैगशिप लेवल से भी ऊपर का ही लगती है।

अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं, या लंबे समय के लिए फोन लेना चाहते हैं—तो यह फोन आप को कभी निराश नहीं करेगा।

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Comment