Vivo ने एक बार फिर से दिखा दिया है कि वह सिर्फ खूबसूरत स्मार्टफोन ही नहीं बनाता, बल्कि फीचर्स के मामले में भी किसी से कम नहीं है। और कंपनी ने अपना नया VIVO V40 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है और यह फोन पहले ही दिन से काफ़ी चर्चा का बिसय बन चूका है।
इसका डिजाइन इतना प्रीमियम है कि पहली नज़र में ही यह किसी फ्लैगशिप फोन जैसा लगता है। और वहीं परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी भी इस बार काफी शानदार रिजल्ट लाता है, जिससे यह फोन अपने सेगमेंट में एक मजबूत चॉइस बन रहा है।
अगर आप भी एक ऐसा ही फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा क़्वालिटी और दमदार परफॉर्मेंस मतलम all-in-one पैक में मिले—तो यह स्मार्टफोन आपके लिए सही ऑप्शन साबित हो सकता है।
डिस्प्ले: बड़ी AMOLED स्क्रीन और जबरदस्त ब्राइटनेस!
Vivo V40 Pro 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2800 पिक्सल का है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 10-बिट कलर डेप्थ को सपोर्ट करती है, जिससे वीडियो कंटेंट देखना और कोई भी गेम खेलना काफी स्मूथ और कलरफुल लगता है।
इसके अलावा भी इस फोन में HDR10+ सपोर्ट और 1307 निट्स पीक तक का ब्राइटनेस दी गई है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन बेहद क्लियर और शार्प दिखता है।
स्टोरेज व प्रोसेसर: Dimensity 9200+ का पावरफुल कॉम्बो
परफॉर्मेंस के मामले में भी Vivo ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। क्योंकि फोन में MediaTek Dimensity 9200+ चिपसेट दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। जिसे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और वीडियो एडिटिंग में यह चिपसेट काफ़ी ज़बरदस्त परफॉर्मेंस देता है।
- स्टोरेज मात्र दो वेरिएंट मे मिलते हैं:
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज
- 12GB RAM + 512GB स्टोरेज
- RAM टाइप LPDDR5X और स्टोरेज टाइप UFS 3.1 है, जिससे ऐप लोडिंग और डेटा ट्रांसफर काफी तेज हो जाता है।
कैमरा: 50MP Sony सेंसर और 50X ZEISS Hyper Zoom
फोटोग्राफी के मामले में vivo ने हमेशा से मजबूत रहा है और V40 Pro 5G भी इसका बढ़िया उदाहरण है। क्योंकि फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है:
- 50MP Sony IMX816 प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)
- 2X ऑप्टिकल ज़ूम
- 50X डिजिटल ZEISS Hyper Zoom
सेल्फी के लिए भी इस फोन में 50MP Eye AF फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो आपकी आंखों पर बिल्कुल सही फोकस करता है और क्लियर फोटो क्लिक करता है।
बैटरी: 5500mAh बैकअप और 80W सुपर फास्ट चार्जिंग
इस फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिसे Vivo ने काफी अच्छे से ऑप्टिमाइज़ किया है। क्योंकि नॉर्मल सा यूज़ में यह बैटरी 1 से 2 दिन तक तो आराम से चल सकता है। अब चार्जिंग की बात करें तो इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे यह फोन बहुत ही जल्दी फुल चार्ज हो जाता है।
कीमत और उपलब्धता
Vivo V40 Pro 5G की शुरुआती कीमत भारतीय मार्केट में ₹39,800 रखी गई है। और एक बात वेरिएंट के अनुसार कीमत में बदलाव भी देखने को मिलेगा। फोन Flipkart और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा। फाइनेंस विकल्पों में आप इसे ₹1,512 से ₹1,930 की EMI में भी खरीद सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध डेटा पर आधारित है। किसी भी फीचर या कीमत की पुष्टि के लिए Vivo की आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखे तो कमेंट में बताकर हमें सुधार का मौका दें।
मैं निराज राज — 2 साल से बाइक और मोबाइल रिव्यू पर ब्लॉग लिखता हूँ। यहाँ आपको मिलेंगे genuine reviews, real एक्सपीरियंस और latest tech updates जो आपको सही खरीदने का फैसला लेने में मदद करें।